March 6, 2026
IMG-20251103-WA0108
काशीपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री प्रशांत पंडित ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम

काशीपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री प्रशांत पंडित ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को ऐतिहासिक जीत की बधाई देते हुए कहा कि 47 साल का लंबा इंतजार, अधूरे सपने और वर्षों की मेहनत। ये सब कुछ रविवार की रात उस एक पल में समा गया जब हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर पहली बार महिला वनडे विश्व कप अपने नाम किया। ये ऐतिहासिक क्षण अविस्मरणीय बन गया।
आखिरकार हरमनप्रीत की कप्तानी में भारत की महिला क्रिकेट टीम विश्व विजेता बन गई। महिला टीम की यह पहली आईसीसी ट्रॉफी है। 1983 में कपिल देव और 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में पुरुष टीम ने भारत के लिए वनडे विश्व कप जीता था और अब हरमनप्रीत कौर की अगुआई में बेटियों ने भी विश्व चैंपियन का तमगा पा लिया। प्रशांत पंडित ने कहा कि यह जीत आने वाली पीढि़यों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बनेगी। उन्होंने कहा कि यह जीत साबित करती है कि भारत की बेटियां अब सिर्फ मैदान में हिस्सा लेने नहीं, बल्कि इतिहास रचने उतरती हैं। भाजयुमो जिला महामंत्री प्रशांत पंडित ने खिलाड़‍ियों को बधाई देते हुए कहा कि ये ऐतिहासिक जीत भविष्य के चैंपियनों को प्रेरित करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *