March 6, 2026
IMG-20251103-WA0313

काशीपुर। मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी काशीपुर होटल अनन्या में शहरी विकास सम्मेलन कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कार्यक्रम स्थल अनन्या होटल में तैयारियों का जायजा लिया और बैठक लेते हुए सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री मंगलवार को प्रातः 9:45 बजे शहरी विकास सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे। तदुपरांत मोबाइल डिजिटल एजुकेशन वाहन व नगर निगम काशीपुर की 14 नई कूड़ा वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस अवसर पर मेयर दीपक बाली, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, एमएनए रविन्द्र बिष्ट, एसडीएम अभय प्रताप सिंह, जिला समाज अधिकारी अमन अनिरुद्ध,सभी निकायों के अधिशाषी अधिकारी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *