March 6, 2026
IMG-20251103-WA0113

काशीपुर। कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल द्वारा आयोजित कुश्ती महिला पुरुष प्रतियोगिता का आयोजन राधे हरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय काशीपुर द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप मे विजेंद्र चौधरी ने शिरकत की। आयोजक सचिव सुदर्शन कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विभिन्न कॉलेजों से लगभग 35 खिलाड़ियों ने प्रतिभा किया तथा आगामी ऑल इंडिया नॉर्थ जॉन प्रतियोगिता के लिए यह कुश्ती खिलाड़ी चयनित किए गए। कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के क्रीड़ा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार ने खिलाड़ियों को अनुशासन से खेलने की प्रेरणा दी। एसबीएस कॉलेज रुद्रपुर के विभाग अध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार, पीजी कॉलेज हल्द्वानी से हितेन मेहता, बेबी कौर, अक्षय राठी, नावेद, आकाश, लोकेश पांडे, डॉ. सुशील कुमार, ताइक्वांडो कोच नीरज कुमार, हॉकी कोच महेश्वर बिष्ट, बॉक्सिंग कोच रिचा शर्मा, क्रिकेट कोच नितिन कुमार, एथलेटिक्स कोच सरफराज, हॉकी कोच ममता पांडे, टेबल टेनिस कोच ममता, राधे हरी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर सुमित श्रीवास्तव ने प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *