March 6, 2026
IMG_20251104_123528

मुरादाबाद। मझोला के करीब डेढ़ साल पुराने पल्लेदार कौशल हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। कौशल की हत्या में उसकी पत्नी पिंकी, पिंकी के प्रेमी सूरज और अजय उर्फ प्रमोद को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है है कि पिंकी और सूरज के प्रेम संबंध में कौशल बाधा बन रहा था जबकि अजय उर्फ प्रमोद के साथ कौशल ने मारपीट की थी। तीनों ने साजिश रचकर हत्याकांड को अंजाम दिया था। पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि 20 जून 2024 की सुबह लाइनपार सूत मिल के पीछे मंदिर के पास मझोला के लाइनपार प्रीतम नगर निवासी कौशल (27) का शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि कौशल की गोली मारकर हत्या की गई थी। मंडी समिति में पल्लेदारी करने वाले कौशल के पिता ने इस मामले में छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। पुलिस ने कौशल, उसकी पत्नी और परिवार के अन्य लोगों की कॉल डिटेल निकाली तो पता चला कि कौशल ने अपनी पत्नी का कॉल की थी। इसके बाद पत्नी पिंकी ने कुछ ही देर बाद सूरज नामक के युवक को कॉल की थी। पुलिस ने कौशल की पत्नी पिंकी, लाइनपार प्रीतम नगर निवासी सूरज और अजय उर्फ प्रमोद को गिरफ्तार किया।
अजय उर्फ प्रमोद ने पुलिस पूछताछ में बताया कि कौशल की हत्या से डेढ़ माह पहले मंडी समिति में पल्लेदारी का काम करते कौशल से उसका झगड़ा हो गया था। तब कौशल ने अपने भाई को बुलाकर उसकी पिटाई की थी और उसे काम से भी हटवा दिया था। तब अजय उर्फ प्रमोद ने सूरज से संपर्क किया। सूरज और पिंकी के बीच प्रेम संबंध चल रहे थे। यह दोनों कौशल को अपने रास्ते से हटाना चाहते थे। तीनों ने मीटिंग की और कौशल की हत्या की साजिश रच ली थी। 19 जून की रात आढ़त के मुनीम के घर पर कार्यक्रम था, जिसमें कौशल खाना बनाने गया था। देररात में वहां से लौटने से पहले पिंकी को कौशल ने कॉल कर बताया था कि वह घर आ रहा है। पिंकी ने तुरंत इसकी जानकारी सूरज को दी। सूरज और अजय उर्फ अमित सूत मिल के पीछे पहुंच गए और उन्होंने कौशल की हत्या कर दी थी। इसके बाद मौके से भाग गए थे। पुलिस ने तीनों कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *