March 6, 2026
Screenshot_2025-11-06-14-08-19-38

 काशीपुर। शहर की सरकार ने चेती तो यहां लगातार बढ़ रही गाय सांडों की संख्या में न सिर्फ और इजाफा होगा बल्कि इनका आतंक भी बढ़ जाएगा। आपको बता दें कि शहर में इन दिनों मिनी चौराहों और हाइवे के साथ ही गली, मौहल्लों व कालौनियों में सांड और गायों के झुंड घूम रहे हैं। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चे और दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों के साथ ही महिलाओं और बुजुर्गों में इनका भारी खौफ बताया जा रहा है। लोगों को घर से निकलने में परेशानी हो रही है, लेकिन नगर निगम इस ओर कतई गंभीर नहीं है। स्थानीय जन प्रशासन से इन गाय, सांडों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने की मांग कर रहे हैं। काशीपुर के मौहल्ला कानूनगोयान, लाहौरियान, खालसा, खत्रियान, ओझान, किला आदि विभिन्न मौहल्लों के वाशिंदे इन दिनों आवारा पशुओं के कारण बेहद परेशान हैं। गलियों में सांड और गायों के झुंड बेखौफ घूमते रहते हैं। इससे लोगों को अपने घरों से बाहर निकलने में भी डर लगता है। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चे, दफ्तर जाने वाले कर्मचारी और महिलाओं व बुजुर्गों को हर पल किसी अनहोनी का अंदेशा बना रहता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि अक्सर सांड आपस में लड़ते हैं। इस लड़ाई में लोग घायल हो जाते हैं और गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचता है। इसके बावजूद नगर निगम की ओर से कोई खास कार्रवाई नहीं हो रही है। नगरवासियों का कहना है कि यदि शहर की सरकार ने चेती तो आने वाले दिनों में हालात और बुरे हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *