काशीपुर। प्रतिष्ठित डॉक्टर आरपी रस्तोगी का आज देहावसान हो गया। उनके देहावसान के पश्चात उनकी पत्नी श्रीमति राजरानी रस्तोगी एवं सुपुत्र डॉ. प्रदीप राज रस्तोगी ने नेत्रदान की सहमति प्रदान की। इसके बाद संबंधित औपचारिकता पूरी की गई। उनके नेत्रदान से दो नेत्रहीनों के नेत्र प्रकाशित होंगे और उनके प्रिय जन उनकी स्मृति को अमरत्व प्रदान करेंगे। वसुधैव कुटुम्बकम् काशीपुर के तत्वाधान में क्षेत्र में आज 28वां नेत्रदान कार्यक्रम संपन्न हुआ।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
