काशीपुर। उत्तराखंड राज्य स्थापना रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में काशीपुर की प्रतिष्ठित संस्था “यश कीर्ति सेतु” द्वारा एक “मैराथन दौड़” का आयोजन रविवार, 09 नवंबर को काशीपुर में किया जाएगा, जिसमें भारी तादाद में युवा और बुजुर्ग प्रतिभाग करेंगे। इन प्रतिभागियों को आज नगर निगम महापौर दीपक बाली के करकमलों द्वारा टी-शर्ट प्रदान की गईं, जिसे पहनकर वे दौड़ में शामिल होंगे। अपने संबोधन में महापौर दीपक बाली ने कहा कि”आइए, सिर्फ़ एक दिन के लिए, साथ चलें” के मोटिव के साथ “नशा मुक्त उत्तराखंड” और “फिट हैं तो हिट हैं” के स्लोगन को मजबूती प्रदान करते हुए लायंस क्लब ग्रेटर 321-B1 एवं तराई इंडिपेंडेंट स्कूल वेलफेयर सोसाइटी (पंजीकृत) के सहयोग से 2.5 किलोमीटर से 5.0 किलोमीटर की इस मैराथन दौड़ का आयोजन रविवार सुबह 6:30 बजे गिरीताल रोड स्थित ज्ञानार्थी कालेज से किया जाएगा, जिसका समापन भी ज्ञानार्थी कालेज में ही होगा। आयोजन में 13 वर्ष से कम, 13-21 वर्ष, 21-55 वर्ष, 55+ आयु वर्ग के धावक प्रतिभाग करेंगे। मैराथन दौड़ से पहले kFC फिटनेस द्वारा वॉर्मअप कराया जायेगा। महापौर ने बताया कि मैराथन में पंजाब नेशनल बैंक,
लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर, आरएस डिज़ाइनर काशीपुर, ज्ञानार्थी कालेज, आशीष बिल्डर्स एंड डेवलपर्स, एग्रोन रेमेडीज लि. और संस्था का मेडिकल पार्टनर केवीआर हॉस्पिटल सहभागिता निभाएगा। गुरुकुल फाउंडेशन, स्कूल
ग्रीष्मकालीन अध्ययन कक्ष, विरासत, संस्कार,
शेमफोर्ड स्कूल के छोटे बच्चे आदि भी सहभागिता निभाएंगे। वर्तमान परिवेश में बच्चों कै ओपन स्पोर्ट्स में रुचि लेने और बुजुर्गों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना भी इस मैराथन का प्रमुख उद्देश्य है। मैराथन हेतु लगभग 800 रजिस्ट्रेशन है चुके हैं। बगैर रजिस्ट्रेशन कराएं आयोजन में शामिल होना संभव नहीं होगा। इस मौके पर “यश कीर्ति सेतु” की फाउंडर शिल्पी अग्रवाल, मनोज मिश्रा, राहुल पैगिया, रीजन चेयरपर्सन अनुराग सोलंकी, कोषाध्यक्ष विपिन तोमर, गौतम मेहरोत्रा, अनुराग सिंह, रशिम अग्रवाल, डाॅ. मोनिका मेहरोत्रा, डॉ. नैना अग्रवाल, अपर्णा अग्रवाल, सचिव आशीष पैगिया आदि मौजूद रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
