काशीपुर। सामाजिक कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए कृतसंकल्पित लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर इस बार उत्तराखंड के 25वें स्थापना दिवस (रजत जयंती) के उत्सव पर “यश कीर्ति सेतु” संस्था द्वारा रविवार को आयोजित की जाने वाली “मैराथन दौड़” में अपनी अहम भूमिका निभाने को तैयार है। गौतम मेहरोत्रा ने बताया कि लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर द्वारा समय-समय पर समाज हित के कार्य किये जाते हैं। इनमें नि:शुल्क चिकित्सा एवं परामर्श शिविर, आँखो के ऑपरेशन,जरूरत मंद बचों को कपड़े, किताबें, कैंसर स्क्रीनिंग, रक्तदान शिविर आयोजित किया जाना शामिल है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
