March 6, 2026
IMG-20251109-WA0094

काशीपुर। काशीपुर का नाम एक बार फिर इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। इस बार अवसर था उत्तराखंड राज्य स्थापना रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में काशीपुर की प्रतिष्ठित संस्था “यश कीर्ति सेतु” द्वारा आयोजित “मैराथन” का, जिसमें उद्योगपति, व्यापारी, डॉक्टर, इंजीनियर, अध्यापक, अधिवक्ता आदि समेत लगभग दो हजार लोगों ने प्रतिभाग कर इतिहास रच दिया। बताते चलें कि “यश कीर्ति सेतु” संस्था के संस्थापक शिल्पी अग्रवाल एवं आशीष अग्रवाल ने काशीपुर को नशामुक्त बनाने और यहां के वाशिंदों को स्वास्थ्य की दृष्टि से फिट रखने का सपना संजोकर काशीपुर में मैराथन दौड़ आयोजित करने का विचार बनाया, जिसमें “लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर” ने भरपूर सहयोग के लिए आश्वस्त किया। इसके बाद अन्य संगठनों ने भी सहयोग हेतु सहमति प्रदान की और “आइए, सिर्फ़ एक दिन के लिए, साथ चलें” के मोटिव के साथ
“नशा मुक्त उत्तराखंड” और “फिट हैं तो हिट हैं” के स्लोगन को मजबूती प्रदान करते हुए तराई इंडिपेंडेंट स्कूल वेलफेयर सोसाइटी (पंजीकृत) के सहयोग आज सुबह 6:30 बजे गिरीताल रोड स्थित ज्ञानार्थी कालेज से 2.5 किलोमीटर से 5.0 किलोमीटर की मैराथन आरंभ हुई। चार श्रेणियों में हुई इस दौड़ में करीब दो हजार लोगों ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया। 55+ वाली श्रेणी में 60+ वाले व्यक्ति भी दौड़ते नजर आए। इनमें संस्था के मेडिकल पार्टनर केवीआर हॉस्पिटल के डॉ. तरुण सोलंकी समेत तीन ऐसे व्यक्ति थे, जिनके घुटनों का प्रत्यारोपण हो चुका है। मैराथन दौड़ से पहले kFC फिटनेस द्वारा वॉर्मअप कराया जायेगा। मैराथन में पंजाब नेशनल बैंक, लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर, आरएस डिज़ाइनर काशीपुर, ज्ञानार्थी कालेज, आशीष बिल्डर्स एंड डेवलपर्स, एग्रोन रेमेडीज लि. और संस्था के मेडिकल पार्टनर केवीआर हॉस्पिटल ने सहभागिता निभाई। वहीं, गुरुकुल फाउंडेशन स्कूल ग्रीष्मकालीन अध्ययन कक्ष, विरासत, संस्कार, शेमफोर्ड स्कूल के छोटे बच्चे आदि भी सहभागिता निभाएंगे। वर्तमान परिवेश में बच्चों कै ओपन स्पोर्ट्स में रुचि लेने और बुजुर्गों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना भी इस मैराथन का प्रमुख उद्देश्य रहा। “यश कीर्ति सेतु” संस्था द्वारा प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त धावकों के साथ ही अन्य धावकों को मेडल, टी-शर्ट व अन्य पुरस्कार प्रदान किये गये। आयोजन में पूर्व महापौर श्रीमती उषा चौधरी, एसपी एसके सिंह, एसडीएम अभय प्रताप सिंह, लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर के अध्यक्ष ला. गौतम मेहरोत्रा, अनुराग सोलंकी, हरप्रीत सेठी, जसप्रीत सेठी, पवन अग्रवाल, ईश्वर पैगिया, नमिता पैगिया, नितिन अग्रवाल, विपिन तोमर, अमित गर्ग, डा. मोनिका मेहरोत्रा, अभिषेक गोयल, अतुल अग्रवाल, वीना अग्रवाल, धीरज अग्रवाल, अंशु अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, गौरव सक्सेना, इकराम आदि समेत भारी संख्या में धावक एवं अन्य जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *