सुल्तानपुर पट्टी। सुल्तानपुर पट्टी चौकी पुलिस ने देर रात ग्राम सरकरा के एक घर में छापा मारकर एक पशु की खाल बरामद की है। जांच के बाद पशु चिकित्साधिकारी ने बरामद खाल को गोवंश पशु की बताया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक रविवार को सुल्तानपुर पट्टी चौकी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सरकरा में रहने वाले यामीन पुत्र यासीन के घर में प्रतिबंधित गोमांस है। सूचना के बाद चौकी इंचार्ज दीपक कौशिक देर रात पुलिस टीम के साथ यामीन के घर पहुंचे और घर की तलाशी ली। दौराने तलाशी पुलिस को एक पशु की खाल बरामद हुई जिसका वजन 12 किलो था। पुलिस ने पशु चिकित्सा अधिकारी को मौके पर बुलाकर खाल के सैंपल लिए और खाल को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आरोपी यामीन के खिलाफ गोवंश अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया और आज न्यायालय पेश कर दिया।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
