काशीपुर। नगर के प्राचीन सिद्धपीठ श्री शीतला माता मंदिर में उस समय चमत्कार हो गया जब मंदिर में पिंडी के पीछे से अचानक माता शीतला की प्राचीन प्रतिमा निकल आई। चमत्कार की खबर सुनते ही तमाम श्रद्धालु मंदिर की ओर माता के दर्शन को दौड़ पड़े। मंदिर के प्रबंधक/पीठाधीश पं. संदीप मिश्रा ने बताया कि उन्हें काफी समय से मंदिर में माता की प्रतिमा होने का आभास हो रहा था। साथ ही मंदिर में पूजा के समय खटखट की आवाजें आ रही थीं, लेकिन उन्होंने कभी इसे गंभीरता से नहीं लिया, अलबत्ता पूजा-अर्चना में जुटे रहे। मंगलवार होने के चलते आज वे मंदिर में माता की पिंडी पर सिंदूर लगाने लगे तो पिंडी एकाएक अलग हो गई और उसके पीछे माता की प्राचीन प्रतिमा नजर आई। उन्होंने इसकी जानकारी आसपास लोगों को दी तो श्रृद्धालु जन माता के दर्शन को पहुंचने लगे। उल्लेखनीय है कि अभी हाल मंदिर का जीर्णोद्धार कराया गया। जीर्णोद्धार के दौरान भी मंदिर भवन में माता की आंखों की आकृतियां स्पष्ट नजर आई थीं। रोग और शोक का निवारण करने वाली माता शीतला देवी के मंदिर में हुए इस चमत्कार को काशीपुर के हितार्थ माना जा रहा है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
