March 6, 2026
IMG-20251114-WA0281

काशीपुर। देश के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती शुक्रवार को यहां हर्षोल्लास से मनाई गई। महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता पुरानी सब्जी मंडी में छोटा नीम स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक के निकट एकत्रित हुए और भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।              इस अवसर पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने आजादी के बाद और आजादी से पहले पंडित नेहरू द्वारा राष्ट्र के निर्माण में दिए गए योगदान के प्रति कृतज्ञता जताई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद और पंडित जवाहरलाल नेहरू अमर रहें के गगनभेदी नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। इस अवसर पर एआईसीसी सदस्य एवं प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा ने राष्ट्र निर्माण में पंडित नेहरू के योगदान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं, पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन ने अपने संबोधन ने कहा कि राष्ट्र निर्माता के रूप में पंडित नेहरू को हमेशा याद किया जाएगा। महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल ने कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कांग्रेस पार्टी की मजबूती का आवाहन किया। कार्यक्रम में अकरम बेग, हरीश कुमार सिंह एडवोकेट, टीका सिंह सैनी, सरित चतुर्वेदी, एडवोकेट राजेश शर्मा, संजय चतुर्वेदी, सुभाष पाल, इकबाल अदीब, प्रदीप जोशी, गोपाल सैनी, पार्षद सादिक हुसैन, सरफराज सैफी, अब्दुल कादिर, शिवम शर्मा, अजीज कुरैशी, फिरोज हुसैन, महेंद्र बेदी, डॉ. अशफ़ाक, हनीफ गुड्डू, नजमी अंसारी, विनोद मेहरोत्रा, सुंदर लाल पाल, रियासत सैफी, गौरव चौधरी, तौकीर अंसारी, इरफान गुड्डू, घनानंद शर्मा, अनिल शर्मा, बबन सिंह, शादान इकबाल, मंसूर मेफेयर, इलियास महीगीर, मनजीत सिंह, सोनू नामधारी, गुल्लू महीगीर, बिट्टू सिंह, अजीता शर्मा, रंजना गुप्ता, शमा कुरैशी, ताहिर खान, विशाल चौधरी, इरफान गुड्डू मंसूर मंसूरी, जितेंद्र सरस्वती, परम सिद्धू, कुलदीप ऐरी, सारिम सैफी, मोहम्मद आरिफ समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *