March 6, 2026
IMG_20251115_145458

काशीपुर। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली अप्रत्याशित जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भाजपा नेता डा. यूनुस चौधरी ने ज्ञान, परिश्रम और लोकतंत्र की रक्षक ‘बिहार भूमि’ की जनता का धन्यवाद किया है। प्रेस को जारी अपने वक्तव्य में डा. यूनुस चौधरी ने कहा कि बिहारवासियों द्वारा दिया गया प्रचंड जनादेश बिहार में विकास, महिलाओं की सुरक्षा, सुशासन और गरीब कल्याण की एनडीए के संकल्प सेवा पर जनता की मुहर है। उन्होंने कहा कि पिछले 11 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के लिए दिल खोलकर कार्य किए और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को जंगलराज के अंधेरे से बाहर निकालने का काम किया। उन्होंने कहा कि यह जनादेश ‘विकसित बिहार’ के संकल्प के लिए है।
जोश‌ से लबरेज डा. यूनुस चौधरी ने कहा कि बिहारवासियों का एक-एक वोट भारत की सुरक्षा और संसाधनों से खेलने वाले घुसपैठियों और उनके हितैषियों के खिलाफ मोदी सरकार की नीति में विश्वास का प्रतीक भी है। वोटबैंक के लिए घुसपैठियों को बचाने वालों को जनता ने करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने पूरे देश का मूड बता दिया है कि मतदाता सूची में शुद्धिकरण अनिवार्य है और इसके खिलाफ राजनीति की कोई जगह नहीं है। इसीलिए राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस आज बिहार में आखिरी पायदान पर आ गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बिहार चुनाव में अहम योगदान देने वाले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व एनडीए के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए डा. यूनुस चौधरी ने कहा कि अपने अथक परिश्रम से इस परिणाम को चरितार्थ करने वाले बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक के बिहार बीजेपी के सभी कार्यकर्ताओं का मैं अभिवादन करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *