March 6, 2026
IMG_20251116_121629

रुद्रपुर। हार्टफुलनेस संस्था द्वारा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार से समर्थित विश्वव्यापी कान्हा ग्रीन रन का आयोजन विगत तीन वर्षों से किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में इस वर्ष भी मानव स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण, वैश्विक शांति व जलवायु परिवर्तन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए हार्टफुलनेस राज्य युवा केंद्र समन्वयक श्री शौर्य अरोड़ा एवं ग्रीन कान्हा रन समन्वयक सोमेन्द्र सिंह मान एवं निखिल मुंजाल के नेतृत्व में हार्टफुलनेस संस्था रुद्रपुर द्वारा ‘ग्रीन कान्हा रन’ का आयोजन आज प्रातः 7:30 बजे मनोज सरकार स्टेडियम रुद्रपुर में किया गया। रन का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी रुद्रपुर श्री नितिन भदौरिया व विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक रुद्रपुर शिव अरोरा, एसपी सिटी क्राइम मिस निहारिका तोमर व जिला क्रीड़ाधिकारी जानकी कार्की, हार्टफुलनेस रुद्रपुर केंद्र समन्वयक डॉ. सीमा अरोड़ा द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। तदोपरांत अतिथियों द्वारा स्टेडियम प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया । इस कार्यक्रम को आयोजित करने में यूएनओ मिंडा, गणेशा इकोस्फेयर व वेलनेस पार्टनर के रूप में फिटनेस-25 समेत अन्य संस्थानों का सहयोग भी रहा। कार्यक्रम का संचालन विजय पाल एवं रजत धवन द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिभागियों के लिए 6किमी., 3किमी. व फन रेस का आयोजन किया गया। जिसमे 410 प्रतिभागी उपस्थित रहे ।जिसमें 6 किमी. में क्रमशः दीप मंडल, ओमपाल प्रजापति, रमन सिंह ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। 3 किमी. पुरुष वर्ग में राजेश सिंह, भावेश कुकरेती, हिमांश राजपूत ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। 3 किमी. महिला वर्ग में गुंजन बिष्ट, मुस्कान गिरी, अंजलि ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। रेस के उपरांत हार्टफुलनेस जागरूकता एवं ध्यान सत्र का आयोजन डॉ. सीमा अरोड़ा द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि हार्टफुलनेस संस्थान 160 देशों में ध्यान के माध्यम से आंतरिक रूपांतरण करता है जिससे कि संसार को बेहतर दृष्टिकोण से देखा जा सके। इसके बाद जिलाधिकारी ने अपने वक्तव्य में हार्टफुलनेस संस्था द्वारा आयोजित किए गए इस कार्यक्रम की सराहना की व हार्टफुलनेस ध्यान की उपयोगिता बताते हुए हम सभी को अपनी जीवन शैली में इसे शामिल करने का सुझाव दिया। इसी क्रम में एसपी सिटी क्राइम मिस निहारिका तोमर द्वारा युवाओं को संबोधित करते हुए कहा गया कि वे स्वयं भी नियमित हार्टफुलनेस ध्यान का अभ्यास करती हैं इससे उनके दैनिक जीवन में संतुलन बना रहता है। तत्पश्चात सभी अतिथियों द्वारा विजेता प्रतिभागियों को पदक वितरित किए गए एवं कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी स्वयंसेवकों को सम्मानित किया गया। धन्यवाद ज्ञापन जीएस पाल द्वारा दिया गया।इस अवसर पर जिला क्रीड़ाधिकारी जानकी कार्की, ब्लॉक प्रमुख गदरपुर ज्योति ग्रोवर, गणेशा इकोस्पेयर जी एम एम पी अवस्थी, विपिन त्रिपाठी,अरविंद गंगवार ,डी पी एस विद्यालय के प्रधानाचार्य चेतन चौहान ,सिक्स सिगमा इंस्टीट्यूट से प्रधानाचार्य डॉ. ललित सिंह बिष्ट, मुकेश कुमार, जीएस पाल,  विपिन त्रिपाठी, रिटायर्ड मेजर जयदीप सिंह, कमल सक्सेना, नवनीत,हरीश, सुधा जोशी, नवतेज, अर्जुन सिंह, अनुभव बाठला, मो. गाजी, मनमीत, चंदन, शिवम, मनीष यादव, रंजन, तरुण,अरविंद, अनंत, वर्णिका, प्रेरणा, सृष्टि, दिव्यांशु, मानसी सहित हार्टफुलनेस प्रशिक्षक एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *