काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र चंद गुड़िया इंस्टीट्यूट और मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज के एमबीए एवं बीबीए एलएलबी के विद्यार्थियों ने क्षेत्र की एक फूड्स कंपनी का औद्योगिक भ्रमण किया। जानकारी देते हुए संस्थान के निदेशक डॉक्टर केवल कुमार ने बताया कि संस्थान के 50 से अधिक विद्यार्थियों ने उप निदेशक (एकेडमिक्स) डॉक्टर सचिन कुमार गुप्ता एवं चीफ लाइब्रेरियन शाहनवाज हुसैन के नेतृत्व में उक्त कंपनी का औद्योगिक भ्रमण कर इसमें निर्मित होने वाले फूड प्रोडक्ट्स के निर्माण की प्रक्रिया को समझा एवं जाना कि किस प्रकार इसकी प्रोसेसिंग होती है किस प्रकार पैकेजिंग होती है और किस प्रकार इसका डिस्ट्रीब्यूशन किया जाता है। इस अवसर पर कंपनी के डीजीएम फाइनेंस विवेक कुमार पांडे ने विद्यार्थियों को लेक्चर प्रस्तुत करते हुए कंपनी के बारे में संपूर्ण जानकारी दी और अंत में उनके उत्सुक सवालों के जवाब भी दिए कंपनी के असिस्टेंट मैनेजर कपिल दीप प्रजापति ने विद्यार्थियों को पूरे प्लांट का भ्रमण कराया अंत में कंपनी के प्रबंध निदेशक अर्पण जिंदल ने विद्यार्थियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। यहां बताते चलें कि संस्थान की प्रबंध समिति विद्यार्थियों को लगातार काशीपुर और उसके आसपास स्थापित औद्योगिक संस्थानों का भ्रमण कराने हेतु तत्पर रहते हैं जिससे विद्यार्थियों को वर्तमान परिवेश में उद्योगों में चल रहे नए-नए परिवर्तनों और संबंधित उद्योग के बारे में जानकारी प्राप्त हो सके साथ ही विद्यार्थी अपना भविष्य उज्जवल बना सकें।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
