March 6, 2026
IMG_20251117_125045

काशीपुर। कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने रविवार को देहरादून में अपना पदभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला सहित कई वरिष्ठ नेताओं के साथ ही काशीपुर से उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश सचिव शिवम शर्मा भी उपस्थित रहे। देहरादून से लौटे शिवम शर्मा ने कहा कि श्री गोदियाल के अध्यक्ष बनने से प्रदेश भर के साथ ही काशीपुर विधानसभा क्षेत्र में भी खुशी का माहौल है। कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर उनके द्वारा श्री गोदियाल को देहरादून स्थित कांग्रेस कार्यालय में भगवान परशुराम जी की तस्वीर भेंट कर हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही प्रदेश महासचिव आनंद रावत ने भी शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत एवं प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला से भी प्रदेश सचिव शिवम शर्मा ने मुलाकात की। इनके साथ ही प्रीतम सिंह, हरक सिंह रावत और करन माहरा को भी शिवम शर्मा ने शुभकामनाएं दीं।उल्लेखनीय है कि शिवम शर्मा अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा जिला उधम सिंह नगर के युवा जिला अध्यक्ष पद को भी सुशोभित करते हुए काशीपुर समेत समूचे उत्तराखंड में कांग्रेस के उत्थान के लिए कार्य करते आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *