March 6, 2026
FB_IMG_1763365878572

काशीपुर। साहित्य दर्पण संस्था की मासिक काव्य गोष्ठी में काशीपुर क्षेत्र के जाने माने कवि, लेखक और गीतकार कैलाश चंद्र यादव के 23वें गीत संग्रह “है चांद तेरा चेहरा” का विमोचन किया गया। इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी गोष्ठी में वरिष्ठ पत्रकार सुरेश शर्मा बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।अध्यक्षता वीके मिश्रा ने की। गोष्ठी में कविगण डा. सुरेंद्र शर्मा मधुर, शेष कुमार सितारा, ओम शरण चंचल, परितोष मिश्रा, वीके मिश्रा, शुभम लोहनी, कैलाश चंद्र यादव, मुनीश शर्मा, डा. सुभाष चंद्र कुशवाहा, सुभाष चंद्र अग्रवाल, विवेक कुमार मानस, विजय कुशवाहा, हेम चन्द्र जोशी आदि ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। गोष्ठी का सफल संचालन सोमप्रसाद अनुरागी ने किया। इस अवसर पर कवि, लेखक, गीतकार कैलाश चंद्र यादव का 66वां जन्मदिन और उनकी पोती का 6वां जन्मदिन केक काटकर धूमधाम से मनाया गया। उपस्थित कवियों ने दोनों को जन्मदिन की बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *