काशीपुर। फर्जी एप के जरिये परचून की दुकान से खरीदारी की कोशिश करते दो नाबालिगों को दुकानदार ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों के नाबालिग होने पर काउंसलिंग के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया। शुक्रवार दोपहर दो नाबालिग गुरुद्वारे के पास स्थित एक परचून की दुकान से फर्जी एप जरिये खरीदारी करने पहुंच गए। उन्होंने सामान भी ले लिया, लेकिन जब उन्होंने पेमेंट किया तब दुकानदार ने फर्जी एप होने पर दोनों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों के नाबालिग होने पर उनकी काउंसलिंग के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस उप निरीक्षक कौशल भाकुनी ने बताया कि मामले में दुकानदार ने करवाई के लिए मना कर दिया। हालांकि, दोनों के नाबालिग होने पर उनकी काउंसलिंग के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
