काशीपुर। Medclix Hospital द्वारा Bahal Paper Mill में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन आज शनिवार को किया गया, जिसका शुभारंभ कंपनी के CMD नरेश झाजी ने स्वयं अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाकर किया।
शिविर में कंपनी के GM राज भंडारी, HR Head महेश चंद्र सहित विभागों के कई अधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इसके साथ ही 200 से अधिक कर्मचारियों ने विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांच करवाई और शिविर का लाभ उठाया। Medclix Hospital की विशेषज्ञ डॉक्टर टीम ने कर्मचारियों के ब्लड प्रेशर, शुगर टेस्ट, सामान्य स्वास्थ्य जांच, जोड़ दर्द, स्किन संबंधित समस्याओं, तथा अन्य महत्वपूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण किए। शिविर के दौरान कर्मचारियों ने अस्पताल द्वारा दी गई सुविधा, सहयोग और सेवा गुणवत्ता की सराहना की। Medclix Hospital की ओर से बताया गया कि भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन कर कर्मचारियों को स्वस्थ्य एवं जागरूक रखने का प्रयास जारी रहेगा।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
