रामपुर। सैफनी के रायपुर मजरा गांव में पति ने पत्नी को गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ने की कोशिश कर रही है। आरोपी दूसरे घर के छत पर चढ़कर तमंचा लहरा रहा है। पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार रामवीर रायुपुर मजरा गांव में रहकर खेती-किसानी करता है। वह तीन बच्चों और पत्नी के साथ रहता था। शनिवार सुबह उसकी पत्नी शीला (35) चूल्हे पर खाना बना रही थी। पत्नी ने पति को खाने के लिए बुलाया। इसी दौरान रामवीर ने शीला के सिर पर तमंचे से गोली चला दी। इससे शीला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के जिला अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
