मुरादाबाद। लोको सेड पुल के पास देर रात बदमाश पंजाब नेशनल बैंक की एटीएम मशीन उखाड़कर ले गए। वारदात का पता सुबह लगा तो हड़कंप मच गया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। वारदात को अंजाम देने से पहले चोरों ने एटीएम पर लगे सीसीटीवी कैमरे को स्प्रे कर धुंधला कर दिया। जिससे उनकी पहचान नहीं हो सके। बैंक और पुलिस अधिकारियों में इस घटना के बाद हड़कंप मचा हुआ है। एटीएम में कितना कैश भरा था इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। इसके साथ ही घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। अधिकारियों के अनुसार इससे पहले बदमाशों ने गलशहीद इलाके में भी एक एटीएम मशीन तोड़ने की कोशिश की थी। इसके बाद उन्होंने लोको सेड पुल के पास स्थित एटीएम को निशाना बनाया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बदमाश एटीएम को उखाड़कर वाहन में लादकर ले गए। पूरे क्षेत्र में नाकेबंदी की गई है। मौके पर एसपी सिटी समेत कई अधिकारी पहुंचे हैं। बैंक प्रबंधन से मशीन में मौजूद नकदी का पूरा ब्योरा मांगा गया है। पुलिस का कहना है कि फुटेज और तकनीकी सर्विलांस की मदद से जल्द ही आरोपियों तक पहुंचा जाएगा।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
