March 6, 2026
IMG-20251201-WA0051

काशीपुर। उत्तराखण्ड में गन्ने का मूल्य बढ़ाने के ऐतिहासिक निर्णय पर भाजपा किसान मोर्चा के काशीपुर जिला अध्यक्ष बलकार सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है। मीडिया को जारी बयान में बलकार सिंह ने कहा कि लंबे समय से प्रदेश के गन्ना किसान गन्ने के उचित मूल्य की मांग कर रहे थे। भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी भी इस हेतु अथक प्रयासरत रहे मुख्यमंत्री श्री धामी ने इस मांग को पूरी गंभीरता से लेते हुए गन्ने का मूल्य 30 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। उन्होंने कहा, यह वृद्धि प्रदेश के हजारों गन्ना किसानों के लिए अत्यंत राहत और संतोष का कारण बनेगी। इससे किसानों की आय में उल्लेखनीय सुधार आएगा और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
कहा कि मुख्यमंत्री उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री धामी की नेतृत्व शैली किसानों के हित में लगातार निर्णायक कदम उठाने वाली रही है। धामी सरकार ने न केवल गन्ना किसानों के लिए बल्कि पूरे कृषि क्षेत्र के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं की शुरुआत की है। किसानों को आत्मनिर्भर बनाने और कृषि को लाभकारी व्यवसाय में बदलने के लिए सरकार ने नई योजनाएं लागू की हैं। मुख्यमंत्री की दूरदर्शिता और किसान केंद्रित नीतियों के चलते उत्तराखण्ड में किसानों का मनोबल मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि नई बढ़ी हुई गन्ना दरें आगामी पेराई सत्र से लागू होंगी और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। हम आश्वस्त हैं कि इस निर्णय से न केवल किसानों को उचित लाभ मिलेगा, बल्कि गन्ना उत्पादन और गुणवत्ता में भी वृद्धि होगी। मुख्यमंत्री धामी ने स्पष्ट रूप से यह संदेश दिया है कि उनकी सरकार किसानों के हितों के प्रति हमेशा संवेदनशील और जागरूक रहेगी और किसान बंधु गर्व से कहेंगे कि भाजपा सरकार हमारी सरकार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *