काशीपुर। R.A.N. पब्लिक स्कूल रुद्रपुर में CODART 3.0 का भव्य अंतर-विद्यालय तकनीकी उत्सव CODART 3.0 का सफल आयोजन किया गया। रचनात्मकता, नवाचार और आधुनिक प्रौद्योगिकी को समर्पित इस तकनीकी महोत्सव में कुल 14 विद्यालयों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रतिष्ठित वैज्ञानिक डीआरडीओ के डॉ. रंजीत सिंह तथा अन्य सम्मानित शिक्षाविदों की उपस्थिति में किया गया। उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों के तकनीकी कौशल, नवोन्मेषी सोच और भविष्य की चुनौतियों के प्रति उनकी समझ की सराहना की। उत्सव में चार प्रमुख प्रतियोगिताएँ आयोजित की गई, जिसमें समर स्टडी हॉल विद्यालय से हैकाथॉन: कोडिंग और साइबर सुरक्षा कौशल परीक्षा में धीरज सिंह और अनुष्का रावत तथा स्टार्टअप स्पार्क: नवीन व्यावसायिक विचारों की प्रस्तुति में टीम 1से सोनालिका अरोड़ा, और ज्योति जोशी तथा टीम 2 से नैतिक चतुर्वेदी और समीर मलिक व टीम 3 से भूमिका रावत और कौशल कार्तिकेय तथा ड्रिफ्ट ड्रॉइड्स : गति और रणनीति पर आधारित रोबोटिक रेस में टीम 1 से इव्यांन रघुवंशी, अर्चित शर्मा, अभिजीत सिंह, शुभ गुप्ता तथा टीम 2 से मानवी, ओजल सैनी, साधना प्रजापति ने प्रतिभा किया। इनोवेशन स्पेक्ट्रम: विज्ञान और भविष्य के नवाचारों की प्रदर्शनी मंच में कनक निगम तथा वाजिहा ने प्रतिभा किया। इनमें से स्टार्टअप स्पार्क श्रेणी में समर स्टडी हॉल स्कूल की प्रतिभावान छात्राओं ज्योति जोशी और सोनालिका ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए साउथ एशियन कोडार्ट 3.0 इंटरस्कूल STEM प्रतियोगिता 2025-26 में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार एवं सभी उपस्थित अतिथियों ने हार्दिक बधाई दी।कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में तकनीकी दक्षता, नवाचार एवं समस्या-समाधान क्षमता को प्रोत्साहित करना था, जिसे CODART 3.0 ने सफलतापूर्वक पूरा किया। उत्सव का समापन विजेताओं को सम्मानित करने एवं भविष्य में और अधिक तकनीकी अवसरों की दिशा में विद्यार्थियों को प्रेरित करने के साथ हुआ। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय की अध्यक्षा श्रीमती मुक्ता सिंह तथा प्रधानाचार्य अनुज भाटिया ने उन्हें बहुत-बहुत बधाई थी तथा उनके ज्ञान व कौशल की सराहना की । इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ उनके शिक्षक प्रतीक छाबड़ा तथा शिक्षिका नेहा वर्मा उपस्थित रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
