काशीपुर। बार काउंसिल ऑफ उत्तराखण्ड नैनीताल के चेयरमैन द्वारा काशीपुर बार एसोसिएशन के चुनाव आगामी 31 दिसंबर से पूर्व सम्पन्न कराने हेतु निर्देशित किया गया है। काशीपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष/सचिव को प्रेषित पत्र में कहा गया है कि 27 नवंबर 2025 को समस्त बार एसोसिएशन को एक पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया था कि बार काउंसिल ऑफ उत्तराखण्ड के चुनाव सम्पन्न होने तक राज्य की समस्त बार एसोसिएशन के चुनाव सम्पन्न न कराये जायें तथा अधिसूचना जारी न की जाये, जिससे कि सहज और व्यवस्थित तरीके से बार काउंसिल के चुनाव सम्पन्न कराये जा सकें। उक्त कम में काशीपुर बार एसोसिएशन के सदस्य अधिवक्ताओं द्वारा हस्ताक्षर कर 02 दिसंबर 2025 को पत्र प्रेषित कर अवगत कराया गया है कि चुनाव पूर्व से ही माह दिसम्बर में प्रस्तावित हैं जिस हेतु चुनाव करवाने की अनुमति चाही गयी है, लिहाजा इस आग्रह पर काशीपुर बार एसोसिएशन को चुनाव सम्पन्न कराने की अनुमति इस शर्त के साथ प्रदान की जाती है कि चुनाव प्रकिया से बार काउंसिल ऑफ उत्तराखण्ड के चुनाव प्रभावित न हों तथा 31 दिसंबर 2025 से पूर्व चुनाव सम्पन्न कराना सुनिश्चित करें।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
