काशीपुर। संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस, पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पुरानी सब्जी मंडी में छोटे नीम के नीचे स्थित स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक पर पहुंच कर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर श्रृद्धा सुमन अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब जीवन भर भेदभाव के खिलाफ सक्रिय रहे। उन्होंने महिला शिक्षा, ऊंच-नीच, छोटे-बड़े जैसे भेदभाव को संविधान में समानता और एकरूपता के सिद्धांत से प्रतिपादित किया। बाबा साहब ने महिला शिक्षा पर जोर देते हुए कहा था कि एक शिक्षित महिला दो परिवारों के बीच जागृति पैदा करती है। इसलिए महिला शिक्षा पर ध्यान देना जरूरी है। उन्होंने भारत के संविधान निर्माता के रूप में विश्व का एक महानतम संविधान भारतीय गणतंत्र के लिए प्रस्तुत किया, जो शताब्दियों तक देश को एक नई दिशा देता रहेगा। इस अवसर पर एआईसीसी सदस्य अनुपम शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, विमल गुड़िया, हरीश कुमार सिंह एडवोकेट, ब्रह्मपाल, संजय चतुर्वेदी, सुशील भटनागर, अकरम बेग, इकबाल अदीब, महेंद्र बेदी, मंसूर अली मंसूरी, सुभाष पाल, संदीप चतुर्वेदी एडवोकेट, चंद्रभूषण डोभाल, अर्पित मेहरोत्रा, विनोद शर्मा “होंडा”, पार्षद मो. आरिफ सैफी,पार्षद शाह आलम, रियासत अली, परम सिद्धू, सोनू नामधारी, राकेश भगत, अशोक सागर, मौ. रिजवान, गोपाल सैनी, नजाकत हुसैन, अज्जू खां, अनीस अंसारी, ताहिर चौधरी, राशिद मंसूरी, नासिर हुसैन, सुंदरलाल पाल, एडवोकेट अर्पित सौदा, रामेश्वर तिवारी, संजीव तिवारी, इलियास माहिगीर, मंसूर मेफेयर, पार्षद हनीफ गुड्डू, एडवोकेट नौशाद उस्मानी, शादाब इकबाल, सारिम सैफी, रमेश चंद्र सागर, जितेंद्र सरस्वती, अमित कुमार आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
