March 6, 2026
IMG-20251207-WA0196

रुद्रपुर। दिल्ली के रामलीला मैदान में आगामी 14 दिसंबर को आयोजित वोट चोर, गद्दी छोड़ रैली को सफल बनाने के लिए रुद्रपुर में कांग्रेसी नेता एकजुट हुए। इस दौरान रैली को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। बैठक में निष्कर्ष निकला कि जनपद ऊधम सिंह नगर से सात हजार से अधिक लोग 50 से अधिक बसों समेत 650 वाहनों से दिल्ली जाएंगे। शनिवार को रामपुर रोड स्थित एक होटल में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, पूर्व सांसद महेंद्र पाल व रैली के पर्यवेक्षक हरेंद्र सिंह लाडी की मौजूदगी में कांग्रेसियों की बैठक हुई। उन्होंने बताया कि आगामी 14 दिसंबर को दिल्ली में आयोजित रैली में ऊधम सिंह नगर से सात हजार से अधिक लोग प्रतिभाग करेंगे। बैठक में एआईसीसी सदस्य एवं उत्तराखंड कांग्रेस महासचिव अनुपम शर्मा, जसपुर विधायक आदेश चौहान, जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा, नैनीताल जिलाध्यक्ष राहुल छिम्वाल, रुद्रपुर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ममता रानी, काशीपुर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अलका पाल, प्रेमानंद महाजन, गणेश उपाध्याय, संदीप चीमा, मीना शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *