March 6, 2026
IMG_20251208_141844

काशीपुर।‌ इच्छेश्वर महादेव मन्दिर, निकट काली मन्दिर मौहल्ला कानूनगोयान में पंचमुखी हनुमान जी का प्रथम वार्षिकोत्सव शुक्रवार 12 दिसम्बर को अत्यंत हर्षोल्लास से मनाया जायेगा। आयोजन के अंतर्गत प्रातः 11 बजे सुन्दरकाण्ड आरम्भ होगा, जबकि दोपहर 2 बजे से आरंभ कीर्तन के पश्चात प्रसाद वितरण किया जाएगा। सायं 5 बजे से आयोजित भजन संध्या में हापुड़ से आ रहे भजन गायक संजू पागल द्वारा मनोहारी भजनों का गुणगान किया जायेगा। बलदेवा धाम फांउडेशन, गौ रक्षा दल, काशीपुर द्वारा समस्त धर्मप्रेमियों से आयोजन में सहभागिता निभाकर प्रसाद ग्रहण करने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *