March 6, 2026
IMG_20251210_161245

काशीपुर। थाना आईटीआई पुलिस टीम ने रात्रि चैकिंग के दौरान चैती मेला परिसर के समीप श्यामपुरम रोड मोटेश्वर मंदिर के पास से दिलराज सिंह पुत्र अमरीक सिंह निवासी बेरखेड़ा थाना बिलासपुर जनपद रामपुर (उत्तर प्रदेश) को एक अदद तमंचा 315 बोर व एक बाइक के साथ गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया है। अभियुक्त से बरामद अवैध तमंचे के स्रोत के बारे में जानकारी प्राप्त की जा रही है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रकाश सिंह बिष्ट, हेड कांस्टेबल सिराज हुसैन, कांस्टेबल गिरीश विद्यार्थी व पीआरडी अनिल कुमार थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *