March 6, 2026
Screenshot_2025-12-12-07-29-52-55

जसपुर। ग्राम सभा बाबरखेड़ा में आयोजित सिकंदर शाह बाबा के उर्स में कव्वालों ने समां बांधे रखा। इस मुबारक मौके पर आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. यूनुस चौधरी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और कव्वाली के कार्यक्रम का फीता काट कर शुभारंभ किया। उन्होंने कव्वाली सुनीं और स्थानीय एवं दूरदराज से आये कव्वालों द्वारा पेश की गई कव्वाली की तारीफ करते हुए उनकी हौसला अफजाई की। मुख्य अतिथि डॉ. यूनुस चौधरी ने कहा कि कव्वाली हमें एकजुट रहने का संदेश भी देती हैं। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि आसिफ चौधरी, मोहम्मद आरिफ, इस्लाम पहलवान, सुरजीत सिंह, मोहम्मद अकरम, हाजी अशरफ, मोहम्मद इमरान, पूर्व जिला पंचायत सदस्य दीवान जी, मोहम्मद आसिफ आदि समेत इस्लामनगर और ग्रामसभा बाबर खेड़ा व आसपास के ग्रामीणों ने उपस्थित रहकर कव्वालियों का लुत्फ उठाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *