रामनगर। कालाढूंगी के पास बाजपुर मार्ग स्थित गड़प्पू क्षेत्र में आज तड़के एक भयंकर सड़क हादसा हुआ। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गये। पुलिस ने घायलों को बाजपुर अस्पताल भिजवाया है। जानकारी के अनुसार, बाजपुर मार्ग स्थित गड़प्पू क्षेत्र में आज तड़के एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि कार के दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कालाढूंगी पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। कार पर गाजियाबाद उत्तर प्रदेश की नंबर प्लेट लगी हुई है। पुलिस मृतकों और घटना से जुड़े अन्य लोगों की शिनाख्त में जुटी हुई है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
