काशीपुर। दिल्ली में 14 दिसंबर को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व संसदीय नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में होने जा रही “वोट चोर-गद्दी छोड़ महारैली” ऐतिहासिक होगी, जिसमें देशभर से कांग्रेसी कार्यकर्ता पहुंचेंगे और काशीपुर से भी भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं आमजन दिल्ली जाकर इस महारैली में शामिल होंगे। उक्त जानकारी देते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जयसिंह गौतम ने बताया कि इस महारैली के माध्यम से लोकतंत्र को मजबूत करने का संदेश दिया जाएगा। साथ ही जनता की कराहट भरी आवाज को केंद्र सरकार तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
