March 6, 2026
Screenshot_2025-12-19-12-34-56-01

काशीपुर। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की स्मृति में काशीपुर बार एसोसिएशन के तत्वावधान में ऑल उत्तराखंड बार एसोसिएशन क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन आगामी 21 दिसंबर को छावनी में किया जाएगा। टूर्नामेंट का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि उत्तराखंड के न्याय मूर्ति जस्टिस आलोक मेहरा द्वारा किया जाएगा।
उसी समय न्यायमूर्ति द्वारा एक स्मारिका का भी विमोचन किया जाएगा, जिसका नाम होगा न्यायपथ। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रथम अपर जिला जज मनोज गर्ब्याल व द्वितीय अपर जिला जज रीतेश कुमार श्रीवास्तव, क्षेत्रीय विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, जसपुर विधायक आदेश चौहान, काशीपुर मेयर दीपक बाली तथा जिले के प्रशासनिक व न्यायिक अधिकारियों समेत अन्य गणमान्य जन मौजूद रहेंगे। उद्घाटन समारोह में
उद्घाटन मैच काशीपुर एडवोकेट लीगल लाइंस व देहरादून के अधिवक्ताओं के बीच खेला जाएगा।
टूर्नामेंट 31 दिसंबर तक चलेगा, जिसमें उत्तराखंड अधिवक्ता की 54 टीमें भाग लेंगी। टूर्नामेंट कमेटी के संयोजक उमेश जोशी एडवोकेट व उप संयोजक अतुल अग्रवाल एडवोकेट ने बताया कि फाइनल विजेता टीम को 1 लाख रुपए नकद व उप विजेता टीम को 1 स्कूटी का पुरस्कार दिया जाएगा। क्रिकेट टूर्नामेंट की अध्यक्षता काशीपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश कुमार चौबे व संचालन सचिव नृपेंद्र चौधरी करेंगे।
अतिथिगण का स्वागत एडवोकेट अनूप शर्मा, सूरज कुमार, अभिताभ सक्सेना, मुजीब अहमद, वकील सिद्दीकी, पराग नेगी, सुखवीर सिंह, भास्कर त्यागी, संदीप चतुर्वेदी एडवोकेट आदि करेंगे। मैचों का शुभारंभ अतिथियों के साथ उमेश जोशी एडवोकेट, अतुल अग्रवाल एडवोकेट, टीम कैप्टन विवेक मिश्रा व मेहराज खान करेंगे। टीमों के रहने सहने की व्यवस्था एडवोकेट मेहराज खान द्वारा की जाएगी। उक्त जानकारी उपलब्ध करायें जाने के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेन्द्र कुमार मिश्रा व हरीश कुमार सिंह भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *