काशीपुर। महापौर दीपक बाली काशीपुर की दिशा और दशा सुधारने के लिए जिस तेजी के साथ विकास कार्यों को अंजाम दे रहे हैं और उन्होंने क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछा दिया है उसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। चुनावी समर में उन्होंने जनता से जो वायदे किए थे वह उन पर पूरी तरह खरे उतर रहे हैं और उन्होंने सिद्ध कर दिया है कि जनप्रतिनिधि यदि वास्तव में जनता के प्रति समर्पित है और उसकी विकास करने की इच्छा शक्ति है तो निसंदेह विकास दौड़ता है, जैसा कि आज काशीपुर में दिखाई दे रहा है। यह कहना है भाजपा कार्यकर्ता अतुल पांडे का। एनसीएपी के अंतर्गत काशीपुर शहर हेतु बनाई गई वायु प्रदूषण सुधार योजना के अंतर्गत महापौर दीपक बाली द्वारा तीन करोड़ 61 लाख 42 हजार रुपये की लागत से बनने वाली चार सड़कों पर दोनों ओर होने वाली इंटरलॉकिंग टाइल्स फिक्सिंग कार्य का शिलान्यास किये जाने के उपरांत भाजपा कार्यकर्ता अतुल पांडे ने कहा कि महापौर दीपक बाली की कार्यशैली इस बात को भी साफ दर्शाती है कि भाजपा सिर्फ कहती नहीं, बल्कि कर दिखाती है। अपनी कार्यशैली से महापौर श्री बाली ने सिद्ध कर दिया है कि काश उनके जैसा जनप्रतिनिधि काशीपुर को पहले मिल जाता तो आज काशीपुर की दिशा और दशा कुछ और ही होती। अतुल पांडे ने काशीपुर की जनता से काशीपुर को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाने की मुहिम में सहभागिता निभाने की अपील करते हुए कहा कि जनसहयोग से भविष्य में काशीपुर पूरी तरह बदला नजर आएगा।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
