काशीपुर। बाजपुर रोड निवासी वरिष्ठ समाजसेवी प्रदीप पैगिया का आकस्मिक देहावसान हो गया। उनके देहावसान के पश्चात उनके सुपुत्र डॉ. ईश्वर पैगिया ने नेत्रदान की सहमति प्रदान कर एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। पैगिया परिवार के अनुरोध पर वसुधैव कुटुंबकम् काशीपुर की देखरेख में प्रदीप पैगिया का नेत्रदान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। नेत्रदान मे समाजसेवी राहुल पैगिया व गौरव पैगिया का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान वसुधैव कुटुम्बकम् काशीपुर के सचिव प्रियांशु बंसल, संस्थापक सदस्य अजय अग्रवाल, संदीप पैगिया, व नेत्रदान प्रकल्प संयोजक सीए सचिन अग्रवाल ने परिवार का आभार व्यक्त किया और परम पिता परमेश्वर से दिवंगत आत्मा की चिर शांति की प्रार्थना की तथा क्षेत्र वासियों से मरणोपरांत नेत्रदान कराने में सहयोग का आह्वान किया।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
