March 6, 2026
IMG-20251225-WA0213

काशीपुर। सिख धर्म के दसवें गुरू श्री गुरू गोविंद सिंह जी के चारों वीर साहिबजादों, साहिबजादा अजीत सिंह, जुझार सिंह, जोरावर सिंह और फतेह सिंह तथा माता गुज्जर कौर के अद्वितीय बलिदान को यहां श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए यहां कुंडेश्वरी चौराहे पर सिख संगत द्वारा दूध लंगर व रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 50 यूनिट रक्त एकत्र हुआ। इस दौरान बताया गया कि जब वजीर खां द्वारा छोटे साहबजादे बाबा जोरावर सिंह उम्र 9वर्ष, बाबा फ़तेह सिंह उम्र 6 वर्ष व माता गुज्जर कौर सरहिंद किले में भूखे प्यासे कैद किये गये थे, तब मोतीराम मेहरा जी ने छोटे साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह, बाबा फतेह सिंह व माता गुज्जर कौर जी को दूध पिलाया था। इसी क्रम में आज के दिन समूचे भारत में जगह-जगह सिख संगत द्वारा राहगीरों को दूध पिलाया जा रहा है। मलकीत सिंह विर्क ने साहिबजादों की कुर्बानी को याद करते हुए बताया कि साहस उम्र का मोहताज नहीं होता। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों ने यह दिखा दिया कि सच्चाई और आत्मसम्मान के लिए खड़े होना सबसे बड़ा धर्म है। यह दिन केवल सिख समाज के लिए नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणा का प्रतीक है। यह बच्चों को ईमानदारी, निडरता और बलिदान का महत्व समझाता है। कार्यक्रम में गुरबख्श सिंह बग्गा, साहब सिंह विर्क, लवजीत संधू, तरसेम सिंह कनाडा, जगप्रीत सिंह, गुरपेज़ सिंह विर्क, सुखवंत सिंह ढिल्लों, गुरप्रीत सिंह पुरेवाल, प्रीत बाजवा, बंटी सलारिया आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *