March 6, 2026
Screenshot_2025-12-25-13-31-43-12

काशीपुर।‌ प्राचीन श्री शीतला माता मंदिर में 26वां मां भगवती जागरण आज रात्रि 9 बजे से आयोजित किया जाएगा। जानकारी देते हुए मंदिर के प्रबंधक/पीठाधीश पं. संदीप मिश्रा ने बताया कि जागरण में श्री दुर्गा जागरण मंडली, काशीपुर के भजन गायकों द्वारा मां भगवती की महिमा का गुणगान किया जाएगा। शुक्रवार प्रातः आरती के उपरांत प्रसाद वितरित किया जाएगा। उन्होंने धर्मप्रेमियों से समयानुसार आयोजन में सहभागिता निभाकर मां भगवती का गुणगान सुनने और प्रसाद ग्रहण करने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *