काशीपुर। भारतीय जनता पार्टी काशीपुर द्वारा बाजपुर रोड स्थित रामपुरम् एक्सटेंशन कालौनी स्थित अटल पार्क में मां भारती की सेवा में अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित करने वाले देश के महान पथप्रदर्शक, भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में पहुंचे भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा ने श्री वाजपेयी के व्यक्तित्व, कृतित्व और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान का स्मरण करते हुए कहा कि श्री वाजपेयी के विचार, उनकी राष्ट्रनिष्ठा और सुशासन की सोच आज भी देश को दिशा दिखा रही है। विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए उनके आदर्श और मार्गदर्शन सदैव प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे। कार्यक्रम नगर निगम महापौर दीपक बाली, आशीष गुप्ता, अर्जुन सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
