काशीपुर। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल महिला मोर्चा काशीपुर की जिला अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट प्रियंका अग्रवाल ने कड़कड़ाती सर्दी में गरीब व बेसहारा लोगों को महुआ खेड़ा गंज क्षेत्र में जाकर कंबल बाटे। इस दौरान प्रियंका अग्रवाल ने कहा कि सर्दी में अनगिनत गरीब परिवार, बेघर लोग और बच्चे ठंड से कांपते हैं क्योंकि उनके पास पहनने के लिए पर्याप्त कपड़े नहीं होते। कई लोग बीमार पड़ जाते हैं या अपनी जान गंवा बैठते हैं, सिर्फ इसलिए कि वे गर्म कपड़े नहीं खरीद सकते। जब आप बेघरों/गरीबों को गरम कंबल दान करते हैं, तो आप उन्हें सिर्फ आराम ही नहीं देते, बल्कि देखभाल, सुरक्षा और सम्मान भी प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारा आगे भी यही प्रयास रहेगा की इसी तरह अलग-अलग चिन्हित स्थानों पर अधिक से अधिक कंबल दिये जायें।इस दौरान महुआखेड़ागंज पालिकाध्यक्ष रिजवान अहमद, हरजिंदर सिंह मंडल अध्यक्ष भाजपा महुआखेड़ागंज, कपिल कुमार गौतम भाजपा नेता कुलवंत सिंह चड्ढा नेहा अग्रवाल व्यापार मंडल काशीपुर प्रीति माहेश्वरी आदि उपस्थित थे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
