काशीपुर। इंडिया ग्लाइकोल्स लिमिटेड (IGL) के आंतरिक कर्मचारियों का वार्षिक क्रिकेट लीग टूर्नामेंट (2025) नर्मदा, कावेरी, यमुना, और गंगा कुल चार टीमों के बीच खेला गया। टूर्नामेंट के रोमांचक फाइनल मैच में टीम नर्मदा ने टॉस जीतकर टीम कावेरी को गेंदबाजी के लिए आमंत्रित किया, जिसमें नर्मदा ने निर्धारित 20 ओवर में 141 रनों का लक्ष्य दिया, जिसमें टीम कावेरी 17.5 ओवर में 108 रन स्कोर कर पाई और फाइनल मुकाबला टीम नर्मदा ने 32 रन से जीत लिया। मैच के बाद IGL काशीपुर के अधिशासी निदेशक आलोक सिंघल ने प्लेयर ऑफ़ द मैच शिवम यादव, प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट व सर्वाधिक चौके चंदन सिंह, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज व सर्वाधिक छक्के शिवम यादव, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज अमन श्रीवास्तव के साथ विजेता, उपविजेता टीम सहित टूर्नामेंट को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए लगे सभी आधिकारिक व्यक्तियों को पुरस्कृत किया। टूर्नामेंट के सफल क्रियान्वयन के लिए हेड मानव संसाधन-प्रशासन राजेश कुमार व IGL क्लैरेंट हेड मंजूनाथ सहित आईजीएल के सभी विभागाध्यक्षों, विभाग प्रमुखों ने आयोजक मंडल और सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी, पुरस्कार वितरण समारोह का संचालन प्रशासन विभाग के सहायक महाप्रबंधक विक्रांत चौधरी ने किया। उक्त जानकारी IGL के प्रबन्धक लाइजिनिंग आरसी उपाध्याय द्वारा उपलब्ध कराई गई।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
