March 6, 2026
IMG-20251226-WA0283

काशीपुर। नगर निगम काशीपुर द्वारा सिंगल यूज़ प्लास्टिक के दुष्प्रभावों से आमजन को जागरूक करने एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्य बाजार एवं पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र में “झोला उठाओ, प्लास्टिक घटाओ” विषय पर जन-जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के दौरान महापौर दीपक बाली ने शहर वासियों से अनुरोध किया कि वह दैनिक जीवन में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करें और उसके स्थान पर कपड़े अथवा जूट के थेलों का उपयोग करें। इससे हमारा काशीपुर साफ स्वच्छ और सिंगल प्लास्टिक मुक्त होगा। इस अभियान की एक विशेष पहल के अंतर्गत नगर निगम से जुड़ी महिला स्वयं सहायता समूह “स्वच्छता सखी” द्वारा शहर के दुकानदारों से संवाद किया गया। स्वच्छता सखियों ने दुकानदारों को कपड़े के झोलों के नमूने भी उपलब्ध कराए, ताकि वे प्लास्टिक बैग के स्थान पर वैकल्पिक झोलों का उपयोग शुरू कर सकें। इसके साथ ही, सिंगल यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए दुकानों पर “नो सिंगल यूज़ प्लास्टिक”/“प्लास्टिक मुक्त दुकान” से संबंधित स्टिकर भी लगाए गए, जिससे नागरिकों को स्पष्ट संदेश मिल सके। कार्यक्रम में नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल, सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट, सुपरवाइजर राजेश कुमार, महिला स्वयं सहायता समूह की रेनू नौटियाल, रेखा शर्मा, गीता चंद्रा, अनुराधा, फरीदा, ज्योति, मधु, दीपा, भीष्म, रानी, बबीता, पुष्पा, सुनीता, ममता, गायत्री, सुमन, चेतन अरोरा, चौधरी समरपाल सिंह व भाव्या पांडे सहित शहर के अनेक गणमान्य शहरवासी भी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *