March 6, 2026
IMG-20251227-WA0185

काशीपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी ने कैंडल मार्च निकालकर अंकिता भंडारी हत्याकांड की सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश की निगरानी में सीबीआई जांच कराकर न्याय दिलाने की मांग की। शनिवार सायं कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने यहां महाराणा प्रताप चौक पर कैंडल मार्च निकाला और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अंकिता हत्याकांड के दोषियों को सजा देने की मांग की। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष पाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार वीआईपी को संरक्षण देकर इस हत्याकांड में दोषी लोगों का नाम छिपाने की साजिश कर रही है। एआईसीसी सदस्य एवं प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि एक षड्यंत्र के तहत अंकिता भंडारी की हत्या की गई और भाजपा सरकार दोषियों को बचाने का काम कर रही है। इस दौरान विमल गुड़िया, हरीश कुमार सिंह एडवोकेट, ब्रह्मपाल, जितेंद्र सरस्वती, मंसूर अली मंसूरी, महेन्द्र बेदी, गोपाल सैनी, टीका सिंह सैनी, पार्षद सरफराज, हनीफ गुड्डू, राशिद फारुकी, मोहम्मद आरिफ, अब्दुल कादिर विनोद मेहरोत्रा, राजेश शर्मा, सुभाष पाल, त्रिलोक सिंह अधिकारी, विनोद होंडा, शुभ्रा शर्मा व अर्जुन रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *