जसपुर/काशीपुर। दिल थामकर बैठिये। काशीपुर में होने जा रहा है भारतीय जनता युवा मोर्चा का भव्य एवं विशाल रोड शो। इस दौरान भाजयुमो के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष प्रशांत पंडित का शानदार एवं ऐतिहासिक स्वागत। जीहां, भाजयुमो कार्यकर्ताओं की मानें तो रविवार, 28 दिसंबर को भव्य रोड शो निकाला जाएगा, जो जसपुर के भरतपुर-मेघावाला चौराहे से आरंभ होकर जसपुर नगर के बीचोंबीच होते हुए भरतपुर-मेघावाला मंडल से कुंडा चौराहे होकर हाइवे से बैलजुड़ी मोड़ से गंगे बाबा मंदिर रोड से किला बाजार पहुंचेगा। यहां से पुरानी सब्जी मंडी व मुख्य बाजार से होते हुए रोड शो महाराणा प्रताप चौक जाएगा। यहां से आवास विकास और फिर आवास विकास से बाजपुर रोड चैती चौराहा होते हुए रोड शो भाजपा जिला कार्यालय पहुंचेगा, जहां रोड शो का विधिवत समापन किया जाएगा। भाजपा जिला कार्यालय में भाजयुमो जिला अध्यक्ष प्रशांत पंडित का शानदार एवं ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा। भाजयुमो के सोशल मीडिया प्रभारी मनीष सैनी ने बताया कि रोड शो की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रोड शो को अति आकर्षक एवं भव्य बनाने की तैयारियां जोरों शोरों से की जा रही हैं।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
