जसपुर। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल ने बैठक कर संगठन की मजबूती पर जोर दिया। व्यापार मंडल अध्यक्ष हरिओम सिंह के बाजार स्थित कार्यालय पर पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष श्री गोयल का व्यापारियों ने जोरदार स्वागत किया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष ने व्यापारी एवं नागरिकों के हित में किए गए कार्यों का ब्लूप्रिंट प्रस्तुत किया। प्रदेशाध्यक्ष ने कार्यकारिणी की सराहना की। उन्होंने व्यापार मंडल के सामने आने वाली परेशानियों समेत जीएसटी, इन्कम टैक्स, खाद्य विभाग के मामलों का निराकरण कराने को भी आश्वस्त किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष हरिओम सिंह एवं कार्यकारिणी ने आभार जताते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री गोयल को स्मृति चिह्न भेंट किया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव निकेश अग्रवाल, संजय गोयल, राजाराम राजपूत, तरुण बंसल, सतीश कुमार, अंकुर बंसल, त्रिलोक अरोरा, अर्पित रस्तोगी, विमल अग्रवाल, हरीश ग्रोवर, मनोज ठाकुर, रंजीत चौधरी, जसविंदर सिंह, नीरज कुमार, रोशन लाल, अवलोक कुमार, दीपक कुमार, विनोद कुमार आदि उपस्थित रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
