काशीपुर। श्री अग्रवाल सभा की काशीपुर इकाई ने प्रदेश भाजपा संगठन के दायित्वधारी वैश्य समाज के वरिष्ठ जनों समेत प्रतिष्ठित व्यवसायियों को सम्मानित किया। साथ ही महाराज अग्रसेन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। रविवार को बाजपुर रोड स्थित होटल गौतमी हाइट्स में आयोजित महाराजा अग्रसेन कुल गौरव 2025 सम्मान समारोह में सर्वप्रथम समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने महाराजा अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मुख्य अतिथियों को मंच पर कार्यक्रम अध्यक्ष आशीष गुप्ता व महानगर अध्यक्ष मनोज अग्रवाल एवं मंत्री/संयोजक अभिषेक गोयल द्वारा शॉल एवं पटका पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान समाजसेवा, व्यापार, साहित्य एवं सनातन संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल ने कहा कि जब समाज अपने कीर्ति पुरुषों का सम्मान करता है, तो समाज का मान भी बढ़ता है। भारतीय समाज की मूलभूत अवधारणा सामुदायिकता की है, जिसे हम वसुधैव कुटुम्बकम के रूप में परिभाषित कर सकते हैं। कार्यक्रम में केजीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष विकास जिंदल, विनीत संगल, बांके गोयनका, राकेश अग्रवाल, पंकज बिंदल, ब्रहमप्रकाश गोयल, शरत गोयल, कुमाऊं वैश्य महासभा के पूर्व अध्यक्ष जेपी अग्रवाल, शेष कुमार सितारा, हिमांशु गर्ग, राजीव अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, एमपी गुप्ता, महेन्द्र लोहिया, सुरेश गोयल, केसी बंसल, अर्पण जिंदल, पुनीत मित्तल, राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सचिन गोयल, पूर्व विधाायक शैलेंद्र मोहन सिंघल, पवन अग्रवाल, अग्रवाल सभा के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, उपाध्यक्ष अग्रवाल व सनत पैगिया, एडवोकेट प्रियंका अग्रवाल, विपिन अग्रवाल मौजूद रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
