March 6, 2026
IMG-20251231-WA0000

 काशीपुर। नगर निगम काशीपुर द्वारा “SUSTAINABLE 2026 PLEDGE (शपथ कार्यक्रम)” के अंतर्गत नववर्ष के अवसर पर नगर निगम परिसर में प्रातः 11:30 बजे एक विशेष पर्यावरण संरक्षण शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सतत जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस अवसर पर नागरिकों से अपील की गई कि “आज संकल्प लें हम 2026 को स्वच्छ बनाएं। धरती, पानी और हवा की रक्षा करें”। कार्यक्रम के दौरान सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल द्वारा पर्यावरण मित्रों को सस्टेनेबल 2026 की शपथ दिलाई गई। शपथ के माध्यम से पर्यावरण मित्रों ने स्वच्छता बनाए रखने, प्रदूषण कम करने, संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग तथा आमजन को जागरूक करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर नगर निगम के कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट , नगर निगम कर्मचारी, पर्यावरण मित्र एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहें। नववर्ष की शुभकामनाओं के साथ यह कार्यक्रम स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 एवं LiFE (Lifestyle for Environment) अभियान की भावना को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। नगर निगम काशीपुर द्वारा सभी नगर वासियों सामाजिक संगठनो से अपील की गई है कि वे इस शहर को स्वच्छ, स्वस्थ और सुन्दर काशीपुर के निर्माण में अपना योगदान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *