काशीपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा काशीपुर विधानसभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की परिचय बैठक में भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला प्रभारी मोहन बिष्ट का बैठक में प्रथम बार आगमन पर भव्य स्वागत किया गया।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे भारतीय जनता युवा मोर्चा के काशीपुर जिलाध्यक्ष प्रशांत पंडित ने कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने के मूल मंत्र देने के साथ ही युवा मोर्चा प्रभारी मोहन बिष्ट द्वारा पार्टी के अनुभवों को साझा करते हुए संगठन कैसे मजबूत बने, इसकी व्याख्या कार्यकर्ताओं के बीच रखी गई। बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सर्वेश शर्मा का भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में आकाश कांबोज, सतविंदर यादव, अंकित शर्मा, करन भारद्वाज, सचिन ठाकुर, आलोक तिवारी, प्रियांशु कथूरिया, वंश गोयल, मनोज सैनी, आशु सैनी, पीयूष प्रधान, शिव पंडित, हर्षित सचदेवा, सतविंदर यादव व दिग्विजय सिंह सहित दर्जनों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
