सूर्या फाउंडेशन द्वारा आयोजित ग्राम गौरव खेल महोत्सव संपन्न सात दिवसीय खेल महोत्सव में क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर कर प्रतिभाग किया काशीपुर। क्षेत्र के ग्राम करनपुर में सूर्या फाउंडेशन द्वारा सात दिवसीय ग्राम गौरव खेल महोत्सव का समापन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि नरेंद्र जी, सह विभाग प्रचारक (नैनीताल विभाग), चरणजीत सिंह (जिला पंचायत सदस्य काशीपुर), कामेश्वर दलाई (सूर्या फाउंडेशन ट्रस्टी), संजीव कुमार (वरिष्ठ महाप्रबंधक सूर्या रोशनी काशीपुर), डॉ. प्रशांत (एडवोकेट हाई कोर्ट), रवि साहनी (प्रबंधक सरस्वती शिशु मंदिर करनपुर), हरिओम सुधा (ग्राम प्रधान करनपुर), विनोद फौजी (ग्राम प्रधान टीला), हिमांशु (क्षेत्र प्रमुख सूर्या फाउंडेशन), भरत साह (सूर्या फाउंडेशन) कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इस खेल महोत्सव के अंतर्गत 50 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, 1 किलोमीटर दौड़, वॉलीबॉल प्रतियोगिता, सूर्या नमस्कार प्रतियोगिता, कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें क्षेत्र के युवाओं ने खिलाड़ी बढ़-चढ़कर कर भाग लिया। कबड्डी की प्रतियोगिता में 6 टीमों ने भाग लिया। इसमें टीला गांव की टीम ने करनपुर को हरा कर ट्रॉफी अपने नाम की। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में दुर्गापुर की टीम करनपुर की टीम को हरा कर ट्रॉफी अपने नाम की। कार्यक्रम में कृषि कार्य प्रमुख सुनील कुमार, सूर्या कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर टीचर अमनदीप कौर, सूर्या यूथ क्लब शिक्षक प्रियांशु जोशी, संध्या कोहली, प्रिया लोहनी, हेमा रानी आदि प्रमुख रूप रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
