March 6, 2026
Screenshot_2025-07-24-15-17-12-83

बाजपुर। प्राइवेट कंपनी प्रबंधन तंत्र पर तीन माह से सैलरी नहीं देने का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। ग्राम लखनपुर निवासी सुरेश सिंह पुत्र कृपाल सिंह द्वारा दी गई तहरीर में बताया गया कि वह केलाखेड़ा के ग्राम बद्रीपुर स्थित एक कंपनी में स्क्रीन प्रिंटिंग का कार्य करता है। यहां उसे 30 हजार रुपये प्रतिमाह सैलरी दी जाती थी, लेकिन बीते तीन माह से कंपनी प्रबंधक ने उनको सैलरी नहीं दी है। प्रबंधक ने उनको सैलरी देने से मना कर दिया है। आरोप है कि श्रम प्रवर्तन अधिकारी कार्यालय में भी शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *