रुद्रपुर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद बोर्ड की परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरू हो सकती हैं। 16 जनवरी से 15 फरवरी तक प्रयोगात्मक परीक्षाएं चलेंगी। फरवरी के अंतिम सप्ताह से बोर्ड की लिखित परीक्षाएं शुरू होने की संभावना है। शिक्षा विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक वर्तमान सत्र की बोर्ड परीक्षाओं को फरवरी के अंतिम सप्ताह में कराने की तैयारी है। वहीं 20 मार्च 2026 तक 10वीं और 12वीं की लिखित परीक्षाएं संपन्न भी हो जाएंगी। इसे देखते हुए जिले में परीक्षा केंद्र बनाए गए विद्यालयों ने तैयारी शुरू कर दी है। सीईओ केएस रावत का कहना है कि नए साल का अवकाश कैलेंडर जारी हो चुका है। जल्द ही परीक्षा तिथि भी जारी की जाएगी।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
