देहरादून। भजन गायक दीपक कुमार पर हमला हुआ है। हमले में गायक की कार क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने दो नाबालिग समेत तीन को पकड़ लिया है। पुलिस जांच में जुटी है। देहरादून के थानों मार्ग पर 31 दिसंबर की रात करीब तीन बजे अज्ञात बदमाशों ने भजन गायक दीपक कुमार की कार पर हथियारों और लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में गायक की गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को पकड़ा है, जिनमें दो नाबालिग हैं।
पीड़ित द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, घटना 31 दिसंबर की देर रात करीब 3 बजे की है। वह टिहरी में एक कार्यक्रम प्रस्तुति के बाद अपनी स्कोडा कार से थानों के रास्ते देहरादून लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कुछ अज्ञात बदमाशों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और हथियारों व डंडों से हमला बोल दिया। दीपक कुमार ने बताया कि हमलावरों के पास घातक हथियार थे। बदमाशों ने उनकी कार की लाइटें, शीशे और बॉडी को बुरी तरह तोड़ दिया। पीड़ित के अनुसार, इस हमले में उनकी गाड़ी को करीब 80 से 90 हजार रुपये का नुकसान पहुंचा है।
बदमाशों ने उनका कई किलोमीटर तक पीछा भी किया। उन्होंने बदमाशों के हमले के दौरान दरवाजा नहीं खोला और किसी तरह जान बचाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और घेराबंदी कर तीन आरोपियों को पकड़ लिया। एसएसपी अजय सिंह के मुताबिक, पकड़े गए आरोपियों में से दो नाबालिग हैं।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
